फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन की दबंगई, रात में अनाज मंडी के चौकीदार को पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 01 Jun 2023 10:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)

सार

नारनौल के गांव फतेहपुर निवासी रमेश कुमार अनाज मंडी में व्यापारियों द्वारा चौकीदार के तौर पर कार्यरत है। चौकीदार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह रात के समय चौकीदारी का कार्य कर रहा था कि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विकास यादव ने आकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के मंडी अटेली में स्थानीय पुलिस ने अनाज मंडी के चौकीदार की शिकायत पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


चौकीदार ने पुलिस में दी शिकायत
जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर निवासी रमेश कुमार अनाज मंडी में व्यापारियों द्वारा चौकीदार के तौर पर कार्यरत है। चौकीदार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह रात के समय चौकीदारी का कार्य कर रहा था कि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विकास यादव ने आकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व चेयरमैन उसकी जेब में से 780 रुपये की राशि भी छीन कर ले गया तथा धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। रमेश का कहना है कि यह पूरी वारदात अनाज मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विकास यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि पूर्व चेयरमैन का कार्यालय अनाज मंडी में ही मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें