फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बैंक के ताले तोड़ गार्ड की बंदूक चोरी कर ले गए चोर, सोनीपत के सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में वारदात

Mon, 11 Jul 2022 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार को इस वारदात का पता चला। चोरों द्वारा चार ताले तोड़े गए हैं और अलमारी से उनके गनमैन की बंदूक चोरी की गई है।
विज्ञापन
सोनीपत में बैंक में ताले तोड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में पुराना रोहतक रोड, डाकखाना के साथ लगते दी सोनीपत सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक खरखौदा से चोर गनमैन की बंदूक चोरी कर ले गए। चोर अलमारी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक खरखौदा के मैनेजर रमेश चंद्र देशवाल ने बताया कि उनके पास सोमवार सुबह उनके चपरासी का फोन आया कि बैंक के चार ताले टूटे हुए हैं। सूचना खरखौदा पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना पर सीआईए खरखौदा, थाना खरखौदा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। बैंक मैनेजर का कहना है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण सोमवार को इस वारदात का पता चला। चोरों द्वारा चार ताले तोड़े गए हैं और अलमारी से उनके गनमैन की बंदूक चोरी की गई है। इसके अलावा चोरों ने साथ लगते लॉकर को काटने का भी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें