फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई की सर्विस रिवाल्वर और एक लाख चोरी

Thu, 29 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में तैनात एक एएसआई की उसी के घर से उसकी सर्विस रिवाल्वर और एक लाख नकद रुपये चोरी हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेतों में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी फूलकवार ने बताया कि चांद गिंवाणा गांव निवासी हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है। फिलहाल वह मतलौडा थाने में तैनात है। एएसआई चांद बुधवार को छुट्टी लेकर घर आया था। उसके पास एक सर्विस रिवाल्वर थी। बुधवार को वह परिवार के साथ खेतों में धान की कटाई करने के लिए गया था। शाम को जब वह परिवार के साथ लौटा तो घर में सारा सामान बिखरा था। जब उसने घर में रखी सर्विस रिवाल्वर देखी तो वह गायब मिली। जिसकी शिकायत चांद ने पुलिस को दी है। इसके अलावा एएसआई चांद ने घर से एक लाख नकद चोरी होने की भी बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें