फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Oct 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार रात कार से घर जा रहे अधिवक्ता की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबर मिलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। अस्पताल पहुंचे एसपी ने घटना की जानकारी के बाद हत्यारों की तलाश में मातहतों को लगाया। घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए। अधिवक्ताओं में पुलिस को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन


रानीगंज के रामनगर निवासी अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला (40) परिवार संग नगर कोतवाली के बड़नपुर में मकान बनवाकर रहते थे। गुरुवार की रात करीब सवा नौ बजे अपनी नई कार से वह शहर से काम निपटाकर घर जा रहे थे। फुलवरिया एआरटीओ कार्यालय से आगे बढ़ने पर ब्रेकर के पास जैसे ही कार धीमी हुई, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने इंद्रमणि को रुकने का इशारा किया। कार रोकते ही हत्यारों ने पिस्टल निकाल ली और दो गोली मार दी। गोली सिर के आर-पार हो गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। यह देख हत्यारे बाइक से शहर की ओर भाग निकले।

आसपास के लोग घायल अधिवक्ता के परिजनों को खबर देने के बाद उन्हें कार से लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय, सीओ सिटी मनीष मिश्र, शहर कोतवाल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद हत्यारों की तलाश में पुलिस की कई टीमें रवाना हो गईं। खबर लिखे जाने तक अस्पताल में सैकड़ों अधिवक्ताओं का जमघट लगा रहा। लोग पुलिस के रवैये पर आक्रोश जता रहे थे। एसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें