फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी बेचकर कराया चोरी का मुकदमा, मालिक सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
गाड़ी मालिक सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में लिए हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
गाड़ी मालिक ने दोस्त के साथ मिलकर अपनी गाड़ी को बेचकर चोरी का ड्रामा रच दिया। मालिक ने दिल्ली में गाड़ी कटवा भी दी और खरखौदा में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी। इस मामले से पर्दा उठाते हुए खरखौदा पुलिस ने गाड़ी मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सुभाष चंद्र निवासी सोहटी, आशाराम निवासी बिलबिलान व सरबजीत निवासी तिलक नगर दिल्ली हैं।
विज्ञापन

सोहटी के सुभाष चंद्र ने छह जनवरी को थाना खरखौदा में शिकायत दी थी कि तहसील चौक के नजदीक से उसकी इनोवा गाड़ी को चोरी कर लिया गया। पुलिस ने सुभाष चंद्र के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जांच के बाद शक की सुई गाड़ी मालिक तक पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी मालिक सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि गाड़ी बेचकर पैसे कमाने के लिए उसने गाड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था।
पुलिस की पूछताछ में गाड़ी मालिक सुभाष चंद्र ने बताया कि उसने करीब दो महीने पहले अपनी गाड़ी को दिल्ली में तिलक नगर निवासी सरबजीत के पास कटवाकर बेच दिया था। इसके बाद पैसे कमाने के लोभ में उसने अपनी ही गाड़ी तहसील चौक से चोरी होने का छह जनवरी को पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इस घटना में उसके साथ बिलबिलान गांव निवासी आशाराम भी शामिल था।
विज्ञापन

चार दिन के रिमांड पर सरबजीत
मामले की जांच की गई तो गाड़ी मालिक पर शक हुआ, जिससे पुलिस ने सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि अपनी ही गाड़ी बेचकर इस घटना का ड्रामा रचा था। पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपी आशाराम व सरबजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुभाष चंद्र व आशाराम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, आरोपी सरबजीत को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन

-धर्मबीर सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें