फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर बनकर किया फोन, खाते से उड़ाए 19 हजार

Wed, 28 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दिल्ली रोड निवासी एक व्यक्ति का एटीएम नंबर पूछकर हजारों की नकदी उड़ाने का मामला सामने आया हैै। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक खरखौदा शाखा में खाता है। पवन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे कहा कि वह बैंक प्रबंधक बोल रहा है। उसने पवन को कहा कि आपका एटीएम बंद होने वाला है। अगर इसे सुचारु रखना है तो उसका पिन नंबर उसे बता दें। इस पर पवन उसके झांसे में आ गया। पवन ने बताया कि व्यक्ति ने उसका पिन नंबर पूछकर खाते से 19 हजार 500 रुपये की नकदी उड़ा ली। उसके मोबाइल फोन पर नकदी निकासी का संदेश भी आया, लेकिन उसे पता नहीं लग सका। बाद में उसे पता लगा कि उसके खाते से महज 70 रुपये रह गए हैं।
इतना ही नहीं बाद में भी व्यक्ति ने उसे फोन कर खाते में पांच हजार रुपये डालने की बात कही। तब उसे पता लगा सका कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। तब उसने बैंक प्रबंधक व पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधक कर्मबीर भौरिया ने बताया कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह बैंक से संबंधित कोई भी सूचना मोबाइल पर किसी को न दें। उसके बावजूद लोग लापरवाही में ठगी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें