फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, फिर भी लुटेरे बेखौफ

Tue, 21 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े लूट के आरोपी - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
जाट आंदोलन के कारण जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा है। उसके बावजूद आपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। वहीं चोर घरों को भी लगातार निशाना बना रहे हैं। ऐसी जगहों पर सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं, जहां आसपास पुलिस तैनात रहती है। इससे यही माना जा रहा है कि पुलिस केवल जाट आरक्षण की सुरक्षा व्यवस्था को देख रही है, बाकि से उसे कोई मतलब नहीं रह गया है।
बिल्डर से 38 लाख लूटे, तीन आरोपी काबू, एक रुपया तक बरामद नहीं
नेशनल हाईवे पर सागर रत्ना होटल के पास दिल्ली के एक व्यवसायी व बिल्डर से बदमाशों ने रविवार की शाम को 38 लाख 9 हजार रुपये लूट लिए। वह दिल्ली अपने घर से पानीपत रिश्तेदार को कार में रुपये देने के लिए जा रहा था। उसी समय घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने तुरंत ही पुलिस को मामला बताया तो पुलिस उसे लेकर घूमती रही और तीन लुटेरों को पकड़ने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद भी लूटी गई रकम में एक रुपया भी बरामद नहीं किया जा सका और पुलिस ने लूट का रुपया इन बदमाशों के सरगना के पास होने की बात कही है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। वहीं, जिन बदमाशों को पकड़ा गया है, उनको पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली के पुष्पांजलि एनक्लेव के रहने वाले दीपक व्यवसायी हैं। वह प्रापर्टी का काम भी करते हैं। दीपक की ओर से थाना मुरथल पुलिस को शिकायत दी गई थी कि रविवार को वह अपने रिश्तेदार को व्यवसाय के लिए 38 लाख 9 हजार रुपये देने के लिए पानीपत जा रहा था। वह मुरथल में सागर रतना के पास पहुंचा तो एक कार में आए पांच-छह बदमाशों ने ओवरटेक करके उसकी कार के आगे अपनी कार को लगा दिया। उसकी गाड़ी रुकते ही कार से उतरे युवकों ने उसका नोटों से भरा हुआ बैग छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया तो इस लूट में शामिल तीन बदमाशों को पकड़ भी लिया। पुलिस ने घटना में शामिल जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी संतोष, बसंत विहार दिल्ली निवासी रजित व गांव रोहट सोनीपत निवासी बिजेंद्र को कुंडली बार्डर से गिरफ्तार करने की बात कही है। हालांकि पुलिस इनके पास से एक भी रुपया बरामद नहीं कर सकी है।
पुलिस का दावा, सरगना लेकर भाग गया रुपये
पुलिस ने दावा किया है कि बिल्डर से रुपये लूटने के बाद सभी बदमाश कार में जा रहे थे, जिनमें से सरगना कुरुक्षेत्र के दीपक उर्फ दीपू ने अन्य बदमाशों को कुछ काम होने की बात कहते हुए कार से नीचे उतार दिया। उसके बाद वह कार व रुपये लेकर भाग गया। पुलिस को पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि लूट का प्लान दीपक ने बनाया था और कोई रुपये लेकर जा रहा है, उसके पास ही यह सूचना आई थी। यह सूचना किससे मिली है, यह दीपक ही बता सकता है। इस पूरी घटना में बिल्डर का करीबी भी शामिल होने का शक जताया जा रहा है, जिसे यह पता था कि वह रुपये लेकर पानीपत जा रहा है।
विज्ञापन


16 फरवरी-दिल्ली रोड मानव गार्डन में शादी समारोह से लाखों के नकदी व आभूषण चोरी
17 फरवरी-चाकू व पिस्टल दिखाकर हलालपुर में बाइक चालक से दस हजार की लूट
18 फरवरी-ओल्ड डीसी रोड पर जिम जा रहे युवक से मोबाइल लूटा
19 फरवरी-रोहट के पास चालक को राड मारकर ट्रक व नकदी लूट
19 फरवरी-बड़वासनी से चिटाना रोड पर शादी में जा रहे युवक की चेन झपटी
20 फरवरी-बहालगढ़ रोड पर सूरी पेट्रोल पंप से 55 हजार व 3 मोबाइल लूटे
20 फरवरी-रोहतक से पानीपत रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास बच्चे का अपहरण करने के साथ ही मोबाइल लूटा
अगर कोई घटना हो रही है तो उसका खुलासा भी पुलिस जल्द से जल्द कर रही है। ऐसा एक भी मामला नहीं है, जिसका खुलासा नहीं किया गया हो। इसके अलावा कोई मोटी रकम लेकर जाता है तो उसे पुलिस की ओर से उसे सुरक्षा दी जाती है। इसके बावजूद लोग सुरक्षा नहीं लेते हैं, जबकि लोगों को ऐसा करना चाहिए। पुलिस को लगातार सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे कोई घटना नहीं हो सके।
-अश्विन शैणवी, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें