फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस, ग्रामीणों ने घेरा

Mon, 25 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
मुंबई पोलिस
विज्ञापन
गांव अटेरना में मारपीट के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम के सदस्यों ने गांव के सरपंच पति के साथ दुर्व्यवहार किया। करीब आधे घंटे तक पुलिसकर्मियों का घेराव करने के बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर साथी पुलिसकर्मियों को छुड़वाया। बाद में अटेरना के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं गांव के सरपंच पति के साथ हुई पुलिस धक्कामुक्की के बाद उनके सीने में दर्द हो गया। उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

गांव अटेरना में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने राजकुमारी नाम की महिला के बयान पर गांव के एक पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामला नाला बनाने को लेकर हुए विवाद का था। इसी मामले में रविवार को एएसआई इंद्राज की टीम गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। बताया गया है कि इस दौरान गांव की सरपंच सुदेश और उनके पति प्रवीण चौहान इस मामले को लेकर गांव में पंचायत कर रहे थे। पुलिस पंचायत में ही आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो सरपंच पति ने अवगत कराया कि दोनों पक्षों के मामले को निपटाने के लिए पंचायत हो रही है। आरोप है कि इस पर पुलिसकर्मी ने उनके साथ धक्कामुक्की कर दी और कानून के बीच में नहीं आने को कहा। इस पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया था। बाद में मौके पर पहुंचे एएसआइ देवेंद्र ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत
अटेरना के ग्रामीणों ने मामले को लेकर रविवार शाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर उनसे मामले की शिकायत दी है। उन्होंने मामले में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर गांव के सरपंच पति प्रवीन को पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की के बाद सीने में दर्द हो गया। उन्हें तुरंत दिल्ली के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


मारपीट के मामले में पुलिस टीम गांव अटेरना गई थी। ग्रामीणों को थाने बुलाया गया है ताकि जांच की जा सके। मैंने स्वयं मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, प्रभारी, थाना कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें