फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर में स्वर्ण व्यापारी की दुकान में लगी आग

Sat, 30 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
कच्चे क्वार्टर बाजार में आग लगने के चलते जमा भीड़। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त बाजार कच्चे क्वार्टर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे स्वर्ण व्यापारी राजाराम की बंद दुकान में आग लग गई। तंग बाजार होने से आग पूरे बाजार को चपेट में न ले ले, इसके चलते व्यापारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


कच्चा क्वार्टर बाजार शहर का सबसे व्यस्त बाजार है, जहां हजारों दुकानें हैं। जाट आंदोलन के दौरान लगातार अफवाह फैलती रही कि बाजार में आग लग गई है या उपद्रवी लगा सकते हैं। इसके चलते पुलिस और प्रशासन ने बाजार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। इतना ही नहीं दंगों के तीन दिन बाद जब तत्कालीन डीसी राजीव रत्न के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला जा रहा था, उस समय बाजार में अफवाह फैल गई कि कुछ लोग बाजार को आग लगाने आ रहे हैं। तत्काल बाजार बंद हो गया था। शुक्रवार रात कमोवेश यही माहौल दिखाई दिया। स्वर्ण व्यापारी समय रहते दुकान का शटर बंद करके घर चला गया। करीब पौने नौ बजे अंदर से राहगीरों और पड़ोसी दुकानदारों ने धुआं उठते देखा। इससे व्यापारियों में घबराहट फैल गई। तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें