फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-14 में अपहरण की कोशिश, पुलिस के किया काबू

Mon, 25 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 में रहने वाले एक व्यक्ति का दो युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। पुलिस को सूचना मिली तो कार्रवाई शुरू की। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से व्यक्ति को छोड़ दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी सुरेंद्र और नवीन रोहट निवासी हैं। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि इनका आपस में पैसों का लेनदेन था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 निवासी मंगतराम रविवार शाम को अपने निवास से स्कूटी पर सवार होकर निकला था। अभी वह चिंतपूर्णी मंदिर के पास पहुंचा था कि एक गाड़ी में सवार युवकों ने उसकी स्कूटी रुकवा ली। इसके बाद युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए उसे रेलवे रोड पर छोड़कर फरार हो गए। तब तक मामले की सूचना पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे में आरोपियों को रोहट गांव से काबू कर लिया। बताया गया है कि सुरेंद्र और नवीन ने मंगतराम से लगभग दो लाख रुपये लेने हैं। इसी वजह से उन्होंने मंगतराम का अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें