फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिलाई शराब फिर चाकुओं से गोदकर की हत्या

Sun, 12 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
आरोपियों को हिरासत में लिए हुए पुलिसकर्मी - फोटो : bureau
विज्ञापन
दोस्तों के साथ बैठा था। पहले जहर देकर मारने की कोशिश हुई। सफल नहीं हुए तो फिर जमकर शराब पिलाई। जब बेसुध हुआ तो इसके बाद तेजधार हथियार से एक के बाद एक वार किए और हत्या कर दी। मामला गोहाना की पानीपत रोड स्थित दरियापुर बस्ती वार्ड-10 का है। हुआ यूं कि शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला। वार्ड के पार्षद ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले लिया। शाम तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने ही वारदात का पूरा सच कुबूल किया है।  
विज्ञापन

दरियापुर बस्ती वार्ड-10  में एक खाली प्लाट का भरत हुआ है। यह मकान खेतों के बिल्कुल नजदीक था। शुक्रवार देर रात इस प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखा तो वार्ड के पार्षद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कुलदीप निवासी मतलौडा जिला हिसार के रूप में हुई। वह पहले पानी के कैंपर ढोने वाली गाड़ी चलाता था। फिलहाल वह एक सप्ताह से खाली था और नौकरी की तलाश कर रहा था। शव के सिर, हाथ और मुंह पर चोट के निशान थे। इसके अलावा शव को प्लॉट पर घसीटने के भी निशान मिले। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जांच के बाद मामला दर्ज करते हुए शाम तक शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। वहीं आरोपी दीपक निवासी गढ़ी सराय नामदार खां, उसका भाई संजय उर्फ संजू, सुनील व कमल निवासी गढ़ी उजाले खां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

शराब व सोडे की बोतल और दही के पैकेट
जिस प्लॉट में कुलदीप का शव पड़ा था। वहां पुलिस को शराब और सोडे की बोतल के साथ-साथ दही के पैकेट भी पड़े मिले। जिसे देखकर लगता है कि उसकी हत्या शराब पिलाकर की गई है। प्लॉट में काफी मात्रा में खून पड़ा होने के साथ थे शव को काफी दूर तक घसीटने के निशान भी बने हैं। पुलिस ने तेजधार हथियार या अन्य हथियार को बरामद करने के लिए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


लड़की के बारे में बताया था, इसीलिए रंजिश
कुलदीप की हत्या की वजह एक लड़की को बताया जा रहा है। इस लड़की के परिजनों को कुलदीप ने कहा कि उनकी लड़की का गढ़ी सरायनामदार खां निवासी दीपक के साथ चाल-चलन गलत है। दीपक जोकि काफी समय से कुलदीप के साथ उठता-बैठता था। उसे इस बारे में पता चला तो वह रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश में शुक्रवार रात को उसने अपने भाई संजय उर्फ संजू, सुनील और कमल निवासी गढ़ी उजाले खां के साथ मिलकर शुक्रवार देर रात कुलदीप को पहले जहर देने की कोशिश की। सफल नहीं हुए तो कुलदीप को जमकर शराब पिलाई और फिर तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। कुलदीप ने एक लड़की के परिजनों को यह बताया था कि उनकी लड़की के दीपक के साथ गलत संबंध हैं। इसका पता चलने के बाद दीपक ने साथियों के साथ मिलकर रंजिशन हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

-राजीव देशवाल, डीएसपी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें