फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे सरपंच को मारने, बीचबचाव करने पर बड़े भाई को किया घायल

Mon, 11 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
लड़ाई-झगड़े में घायल रमेश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन - फोटो : bureau
विज्ञापन
 गांव सलीमपुर ट्राली में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पर हमला करने आए गांव के ही कुछ युवकों ने बीचबचाव करने आए सरपंच के बड़े भाई पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों ने घायलावस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

जनवरी में हुए पंचायती चुनाव के दौरान गांव सलीमपुर ट्राली में सरपंच चंद्रहास की जीत हुई थी। हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों को उसकी जीत रास नहीं आई थी। इसी चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे चार पांच युवक दो बाइक से सरपंच चंद्रहास के घर पहुंचे। इन लोगों ने सरपंच पर हमला करना शुरू ही किया था कि उसी दौरान खेत से लौटे ट्रैक्टर पर सवार बड़े भाई रमेश आ पहुंचे और बीचबचाव किया। इस पर हमलावरों ने लाठी और जैली से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके पर एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रमेश के बयान पर गांव के ही पांच नामजद लोगों पर हत्या के प्रयास मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। सरपंच चंद्रहास ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते पहले भी दो बार हमले का प्रयास किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें