फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में भिड़े, बसपा नेता समेत तीन पर रिपोर्ट

Mon, 11 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
रौनाही थानाक्षेत्र के संजयगंज बाजार में पुरानी रंजिश में शनिवार देर शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें खम्हरिया गांव निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बसपा नेता समेत तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम बसपा नेता बब्बू पांडेय उर्फ  करुणाकर निवासी कुडौली मजनावां थाना रौनाही अपनी चार पहिया गाड़ी से संजय गंज बाजार से गुजर रहे थे। आरोप है सामने से आ रहे खम्हरिया गांव निवासी अरविंद सिंह ने कुछ तंज कस दिया।

जो बात बब्बू पांडेय को नागवार गुजरी और दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। एसओ रौनाही केके गुप्ता ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। अरविंद सिंह की शिकायत पर बसपा नेता बब्बू उर्फ करुणाकर पांडेय, सोनू पांडेय, राकेश पांडेय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बब्बू का शांति भंग में चालान किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें