फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने पर तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
गांव आहुलाना में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस के काम में बाधा डालने के मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र, पिंकी, इंद्रो, भग्गड़ व दो अन्य गांव आहुलाना के ही रहने वाले हैं। इसके अलावा दोनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसआईटी शाखा प्रभारी योगेंद्र ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली थी कि 2015 में गांव आहुलाना निवासी एक महिला की हत्या करने के आरोपी अजय और श्रवण गांव में छिपे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने गांव आहुलाना में उनके घर छापेमारी की। इस दौरान परिवार के लगभग एक दर्जन लोगों ने पुलिस के काम में बाधा डाल आरोपियों को भागने में मदद की। इसके अलावा एएसआई कंवर भान की वर्दी फाड़ दी और हवलदार सुरेंद्र को चोट पहुंचाई। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस की तरफ फायरिंग भी की। योगेंद्र के अनुसार आरोपियों के पास एक दुनाली और एक देसी पिस्तौल थी। उन्होंने पुलिस पर दुनाली से दो फायर किए और देसी पिस्तौल का फायर मिस हो गया। जो एफएसएल टीम को जांच के दौरान वहीं घर पर पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी परिवार के अनेक सदस्यों ने पुलिस कार्य में बाधा डाली थी। अब फिर उन्होंने उसी कार्य को दोहराया। जिससे पुलिस ने परिवार के छह सदस्य धर्मेंद्र, पिंकी, इंद्रो, भग्गड़ व दो अन्य को गिरफ्तार किया। तीनों महिलाओं को शाम को ही न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं शुक्रवार को बाकि तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण व अजय के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें