फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के विरोध में बाजार रहा बंद, अस्पताल के बाहर धरना

Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
खरखौदा में बंद बाजार का दृश्य। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शनिवार रात शहर के मुख्य बाजार में आभूषण व्यापारी योगेश पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के आरोपी युवकों का अब तक सुराग नहीं लग सका है। वारदात के विरोध में रविवार को न केवल कस्बे में बाजार बंद रहा, बल्कि व्यापारी सरकारी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। गुस्साए व्यापारियों ने एकत्र होकर शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश भी की, लेकिन थाना प्रभारी  राजपाल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई  का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी सड़क से तो हट गए। बाद में अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। भाजपा नेता  राजीव जैन ने व्यापारियों के बीच पहुुंच कर सुरक्षा व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



फायरिंग के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाए। फलस्वरूप बाजारों को बंद कर दुकानदार सड़क पर उतरे। इसके बाद दुकानदारों ने दिल्ली चौक के पास एकत्र होकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजपाल ने व्यापारियों को समझाते हुए कि स्वर्णकार पर किसी और ने नहीं बल्कि पारिवारिक मामला निकल कर आ रहा है। इसका घायल व्यापारी के पिता ने लिखित शिकायत में जिक्र किया है। ऐसे में व्यापारी कानून  अपने हाथ में न लें। वहीं पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत है। शिकायतकर्ता सत्यनारायण का कहना है कि उसके साले के साथ उनका विवाद है। साले प्रदीप ने झूठा मामला दर्ज करा रखा है। इसकी तारीख पर जब योगेश गया था तो उसे उसके साले और दो बेटों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं रविवार को एकत्र हुए व्यापारियों ने डीएसपी मुकेश जाखड़ से मिलकर अपराध व अपराधियों पर सख्ती के साथ अंकुश लगाने की मांग की। जिस पर डीएसपी ने सभी व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।

बढ़ाई जाएगी गश्त
व्यापारियों ने डीएसपी मुकेश जाखड़ के साथ हुई बातचीत में कहा कि दिल्ली चौक पर दोपहर  बाद कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं रहता है और तो दोपहर तक रहते हैं वे चालान  काटने में मशगूल रहते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे से रात नौ  बजे तक दिल्ली चौक पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा और जो दिल्ली चौक  पर चालान आदि करते हैं वे शहर के अंदर चालान न काट कर बाईपास पर चालान  काटें। शहरवासियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन युवाओं के चालान  काटे जाने चाहिए जो मुंह पर कपड़ा आदि बांध कर बाइक आदि चलाते हैं।
विज्ञापन


दुकानें नौ बजे तक रहेंगी खुली
डीएसपी  के समक्ष खरखौदा थाना पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि रात को 11-11 बजे तक  दुकानें खुली रहती हैं। जिन पर शराब आदि पीने वाले व्यक्ति व आपराधिक किस्म के युवा डटे रहते हैं। इसलिए सभी दुकानों को नौ बजे तक बंद कराया जाएगा और गश्त को बढ़ाया जाए। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि पीसीआर रात को नौ बजे  तक दुकानों को अंद करवाएगी। इसके अलावा मुनादी भी कराई जाएगी। गश्त में भी इजाफा किया जाएगा।

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा: जैन
रविवार के घटनाक्रम के बाद भाजपा नेता राजीव जैन खरखौदा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों को अपनी सुरक्षा को लेकर कोई  चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ ही आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि बदमाशों के साथ सख्ती  के साथ निपटा जाएगा और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस को सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने घायल योगेश से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें