फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर तोड़ कैंटर से टकराया ट्राला, कैंटर चालक की मौत

Sat, 04 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
डिवाइर्डर को तोड़ कैंटर में घुसा हुआ ट्राला - फोटो : bureau
विज्ञापन
रोहतक-पानीपत नेशनल हाइवे स्थित गांव माहरा के पास शुक्रवार सुबह एक ट्राला का संतुलन बिगड़ने से रोहतक की ओर से आ रहे कैंटर से जा टकराया। जिससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पानीपत की ओर से ट्राला एक कंपनी की गाड़ी (छोटे हाथी) को भरकर रोहतक की ओर से जा रहा था। जब वह गांव माहरा मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्राला डिवाइडर तोड़ते हुए रोहतक की तरफ से आ रहे एक कैंटर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर के परखचे उड़ गए और कैंटर चालक गांव करनावास जिला रेवाड़ी निवासी रामनिवास की मौत हो गई। हादसे से एक तरफ हाईवे बंद हो गया। बाद में पेट्रोलिंग की टीम ने क्रेन से ट्राला और कैंटर को अलग किया, तब जाकर रास्ता सामान्य हुआ। मामले की जांच कर रहे भैंसवान खुर्द चौकी इंचार्ज एएसआई देवेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने रामनिवास के साले नरेश के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें