फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकिशोर सिंह पर टिप्पणी में युवक गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गिरफ्तार कर लिया गया। - फोटो : self
विज्ञापन
बस्ती। कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के खिलाफ फेस बुक पर आपत्तिजनक पोस्ट के आरोप में छावनी थानाक्षेत्र के सिरौली बाबू निवासी अरुण सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पूर्व एमएलसी राम कुमार यादव के परिवार का है। इसी बीच हर्रैया थाने में दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अशोकपुर निवासी बलवंत सिंह ने  उस पर 16 हजार रुपये में बाइक बेचकर कागजात न देने का आरोप लगाया है। काशीपुर निवासी सुजीत कुमार सिंह ने वार्ड ब्वाय की नौकरी के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


बताते हैं कि 30 मई को फेसबुक पर अरुण की प्रोफाइल पर 6.43 मिनट पर पोस्ट डाली गई थी। 30 शब्द की इस पोस्ट में मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजकिशोर सिंह के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी गईं हैं। यह पोस्ट तीन दिनों तक चर्चा में रही। इस मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच शुक्रवार को अरुण को हिरासत में ले लिया। उसके पिता मुल्क राज यादव ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी, एसपी बस्ती व थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर बेटे की सलामती की मांग की है। एसपी कृपाशंकर सिंह के मुताबिक, थानाध्यक्ष छावनी अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर अरुण सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उस पर आईटी एक्ट की धारा 66-67 के अलावा आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज करके विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें