फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: किराना दुकान के बाहर बेच रहा था पटाखे, गिरफ्तार, बोरों में भरकर रखे गए पटाखे किए बरामद

Sun, 05 Nov 2023 03:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सिटी थाना पुलिस ने प्रभु नगर से गौरव धीमान को गिरफ्तार किया है। बोरों में भरकर रखे गए पटाखे बरामद किए हैं। एक्सपलोसिव एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बैन के बाद से पटाखे बेचने वाले लगातार पकड़े जा रहे हैं। 
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में प्रभु नगर में किराना दुकान के बाहर पटाखे बेच रहे दुकानदार को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


सिटी थाना में नियुक्त एएसआई संजय कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ हिंदू चेरिटेबल वाली गली में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि प्रभु नगर में एक दुकानदार अपनी किराना की दुकान के बाहर पटाखे बेच रहा है। जिस पर वह टीम सहित मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम को देखकर आरोपी दुकानदार भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में बोरों के अंदर पटाखे भरे मिले। जिस पर दुकानदार को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गौरव के रूप में दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बोरों के अलग-अलग मार्का के 121 पैकेट अनार, 21 पैकेट बम की लड़ी, अलग-अलग मार्का के 209 पैकेट राकेट, 139 पैकेट चकरी, 20 पैकेट सुतली बम, 31 पैकेट चिटपिट, 30 डिब्बी पेसिंल फुलझड़ी, 80 पैकेट बुलेट बम, 15 पैकेट हाइड्रो बम, 175 पेटी फुलझड़ी आदि बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें