फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 2.19 लाख रुपये से भरा बैग छीना

Fri, 20 Jan 2017 12:27 AM IST
अंकित चौहान, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बहालगढ़ चौक के पास बाइक सवार दो बदमाश एक थोक व्यापारी से लाखों की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द बदमाश काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सोनीपत के हेम नगर निवासी सुरेंद्र ने बहालगढ़ खेवड़ा रोड पर परचून की थोक की दुकान बना रखी है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी दुकान से घर जाने के लिए निकला था। उसके बैग में दो दिन का कैश करीब दो लाख 19 हजार रुपये थे। व्यवसायी ने बताया कि उसने अपनी कार को बहालगढ़ चौक के पास खड़ा कर रखा था। उसने बताया कि जब वह पैदल ही कार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक पीछे से उसके पास आए और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि रात होने के चलते वह उनकी मोटरसाइकिल का नंबर भी नहीं देख सका। उसने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। उसने मामले से बहालगढ़ चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद झपट मारी का मामला दर्ज कर लिया है।
रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
सुरेंद्र का आरोप है कि उसे शक है दोनों बदमाशों ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। जब वह दुकान से निकला तो दोनों बदमाश मोटरसाइकिल खड़े थे। उसके कुछ कदम चलने के बाद वह पीछे से आए वारदात को अंजाम देकर निकल गए। शायद वह पहले से ही जानते थे कि व्यवसायी किस समय दुकान से निकलता है और अपनी कार तक पैदल ही जाता है।  पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया था। हालांकि सुरेंद्र की दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी खराब मिला है। पुलिस ने अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यवसायी से नकदी छीनने की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई सुमेर, जांच अधिकारी, बहालगढ़ चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें