फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर में नामजद भाजपा नेता ने किया सरेंडर

Tue, 20 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल रोड स्थित राजीव कॉलोनी में हुए डबल मर्डर में आरोपी भाजपा नेता फूल खरब ने सोमवार को एसआईटी प्रभारी संदीप कुमार के सामने सरेंडर कर दिया। मंगलवार को एसआईटी उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चार नवंबर को दोपहर बाद राजीव कॉलोनी के एक मकान में भाजपा नेता फूल खरब के रिश्तेदार पैसे के लेनदेन का विवाद सुलझाने के लिए एकत्रित हुए थे। इसमें गांव बुटाना निवासी राजबीर, उसके भाई नरेंद्र, चचेरे भाई देवेंद्र तथा अपने भांजे झज्जर के गांव जहांगीर पुर निवासी सचिन और अनिल शामिल थे। यहां नकदी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने राजबीर, देवेंद्र, नरेंद्र तथा सचिन को गोली मार दी थी। इसमें राजबीर व देवेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पांच नवंबर को पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने मामले में सचिन के बयान पर उसके मौसा फूल खरब, नरेंद्र, जयकंवार, मौसी बबीता व सुखविंद्र तथा तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सचिन ने बताया कि 10 लाख रुपये को लेकर हुए विवाद में घटना हुई है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए फूल खरब की पत्नी बबीता और उसकी भाभी सुखविंद्र को पांच नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाएं सगी बहने थीं, लेकिन फूल खरब वारदात के बाद से फरार था। उसने अब पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें