फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गैंगस्टर का पीछा कर रहे हवलदार की हादसे में मौत, साथी गंभीर, कार सवारों को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

Thu, 27 Apr 2023 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हवलदार और उनके साथी कार में सवार थे, ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। बागपत पुलिस के सर्विलांस सेल प्रभारी इंस्पेक्टर देवेश कुमार के बयान पर कुंडली थाना में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोनीपत नागरिक अस्पताल में जानकारी देते डीएसपी बागपत डीके शर्मा। दीपक यादव का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत से 10 हजार के इनामी गैंगस्टर का पीछा कर रही बागपत सर्विलांस टीम की कार को नेशनल हाईवे-44 पर सोनीपत में नाथूपुर के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने सर्विलांस इंस्पेक्टर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बागपत पुलिस के सर्विलांस अधिकारी देवेश कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनकी टीम में शामिल हवलदार दीपक यादव, गवेंद्र, जानसन कुमार, दीपक कुमार, सिपाही रक्षित कुमार, अरुण कुमार, अनुज कुमार सरकारी जीप और कार लेकर बागपत में मौजूद थे।

इस दौरान दीपक यादव को सूचना मिली कि यूपी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी व 10 हजार का इनामी झज्जर के गांव आसौदा का योगेंद्र उर्फ जोगी बागपत के वंदना चौक से निकला है। जिस पर पुलिस ने जीप और कार से उसका पीछा किया। कार में दीपक यादव, गवेंद्र व अनुज सवार थे।
विज्ञापन


वह पीछा करते हुए नेशनल हाईवे-44 पर नाथूपुर पुल के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंदराबाद के गांव नौरंगाबाद फिलहाल बागपत के भजन विहार के रहने वाले दीपक यादव और गवेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए।

वह मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को कुंडली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वह उन्हें लेकर बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान दीपक यादव की मौत हो गई।

गवेंद्र को वहां से दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में देवेश कुमार के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर बागपत पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान बागपत के डीएसपी डीके शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

कार में फंसी मिली ट्रक की नंबर प्लेट
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया, लेकिन चंडीगढ़ नंबर की प्लेट कार में फंसी मिली है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

देर रात गैंगस्टर का पीछा कर रहे हवलदार की हादसे में मौत हो गई है। दूसरे की हालत गंभीर है। कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। -डीके शर्मा, डीएसपी बागपत।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही हे। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें