फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार, करनाल के गांव घोघड़ीपुर का है निवासी

Wed, 26 Oct 2022 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मोहाना थाना पुलिस ने करनाल के गांव घोघड़ीपुर के अशोक को गिरफ्तार किया है। गांव जुआं के युवक ने  मुकदमा दर्ज कराया था। मोहाना थाना पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव जुआं के रहने वाले दो युवकों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये ऐंठने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी करनाल के गांव घोघड़ीपुर का अशोक है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

गांव जुआं निवासी अनूप और दीपक ने 11 अक्तूबर को मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि वह बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं। करनाल के घोघड़ीपुर निवासी अशोक कुमार की जुआं गांव में रिश्तेदारी है। अशोक कुमार ने उनको बताया था कि वह विदेश में अच्छे वेतन वाली नौकरी दिला सकता है।


यह भी पढ़ें : Sonipat: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, चार नवंबर को होनी थी शादी, तैयारियों में जुटे थे परिजन

 

उनका यमुनानगर जिले का रहने वाला परिचित मनोज कुमार कई लोगों को विदेश भेज चुका है। अशोक ने वर्ष 2020 में उनको झांसे में लेकर 12 लाख रुपये ले लिए थे। पैसे आरटीजीएस से बैंक खाते में डाले गए थे। उसके बाद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही उनको विदेश भेजा गया।

 

दोनों के पासपोर्ट आरोपियों ने अपने पास रख लिए थे। अब वह न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही पासपोर्ट दे रहे हैं। रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दीपक और अनूप ने शिकायत एएसपी खरखौदा को दी थी। जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराई गई।

 

जिसके बाद मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए मोहाना थाना के जांच अधिकारी हरिओम की टीम ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें