फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात रवींद्र पुगथला के दो अन्य साथी गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
कुख्यात रवींद्र पुगथला के साथी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुख्यात रवींद्र पुगथला व उसके साथी दीपक काला का एनकाउंटर करने व दो साथियों को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाश गांव बुसाना निवासी सोनू व पानीपत के गांव बबैल का रहने वाला संदीप है। दोनों पर रवींद्र व उसके साथियों को पनाह देने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गोहाना-पानीपत रोड पर स्थित गांव सिरसाढ़ के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी फूलकंवार ने बताया कि बुसाना गांव में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्की से पूछताछ की। उसने बताया कि उनके दो साथी सोनू व संदीप गांव सिरसाढ़ के पास छिपे हुए हैं। इसके बाद दोनों को काबू किया गया। पुलिस का कहना है कि विक्की से पूछताछ के दौरान कुछ अन्य मामलों से पर्दा उठा सकता है।

नौ मोबाइल व छह पिस्तौल बरामद
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे ये छह पिस्तौल व नौ मोबाइल फोन के अलावा 25 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार भी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि रवींद्र पुगथला व उसके साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुुलिस इसे आढ़ती रामनिवास उर्फ कल्लू बुसाना पर हुए हमले से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि पूरा मामला पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ केे बाद ही हो खुल सकेगा।
विज्ञापन


डीएसपी के बयान पर हत्या के प्रयास के मामला दर्ज
पुलिस ने डीएसपी राहुल देव के बयान पर पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने विक्की को दो दिन पुलिस के रिमांड पर भेज दिया, जबकि सोनू व संदीप को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश विक्की से गहनता से पूछताछ की जाएगी। रवींद्र का दूसरा साथी सागर घायल होने के चलते अस्पताल में उपचाराधाीन है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने रवींद्र पुगथला व उसके साथी दीपक का महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां में पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए। पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस को आशंका थी कि कोई गड़बड़ी हो सकती है। शव को लेने के लिए रवींद्र पुगथला व दीपक के परिजनों के अलावा काफी संख्या में रवींद्र के परिचित आए हुए थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए कुख्यात बदमाश रवींद्र पुगथला का शनिवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले रवींद्र के परिजनों ने उसका दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी। बाद में डीएसपी ओमप्रकाश व थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने समझाने के बाद उसका शाम साढ़े पांच बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। रवींद्र को मुखाग्नि देने के लिए उसके छोटे भाई अनिल को सोनीपत जेल से बाहर लाया गया था। अनिल पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गांव में लाया गया। बाद में उसे वापस जेल भेज दिया गया।
रिश्तेदारों ने लगाया आरोप
रवींद्र पुगथला के अंतिम संस्कार में आए उसके रिश्तेदारों ने कई आरोप लगाए हैं। उनका आरोप था कि रवींद्र के परिजनों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल में बंद किया गया है। गांव में रवींद्र के परिवार को खेती तक नहीं करने दी जाती थी। यहां तक कि बेटे व भाई की मौत के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को जेल से बाहर तक नहीं लाया जा रहा। गांव बांध निवासी गुलाब सिंह, गढ़ी सिसाना निवासी मेहर सिंह व कृष्ण, गढ़ी हकीकत निवासी साहब सिंह, सिसाना के अजीत सिंह आदि ने मामले की परिवार के सदस्यों को अंतिम संस्कार के लिए बाहर लाने व उन पर दर्ज झूठे मामलों की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें