फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलंदर पीर पर गए थे चादर चढ़ाने, घर से बेटी लापता

Sun, 08 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
विज्ञापन
Kidnapping
विज्ञापन
सेक्टर-15 की रहने वाली एक क्रिश्चियन परिवार की बेटी 10 दिन पहले घर से लापता हो गई। लड़की की मां ने कथित तांत्रिक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी मां की शिकायत के आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि तांत्रिक के कहने पर परिवार घटना वाले दिन पानीपत कलंदर दरगाह पर चादर चढ़ाने गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 निवासी महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रही है। उसका पीजीआई में भी इलाज करवाया गया, लेकिन कोई फर्क नहीं लगा। इसी दौरान वे मामा भांजा चौक के पास नूरद्दीन नाम के एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आई। नूरद्दीन ने कुछ झाड़-फूंक किए थे, इसके बाद उन्हें पानीपत के कलंदर दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए कहा था।

महिला के अनुसार, लगभग 10 दिन पहले वह अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ कलंदर दरगाह में चादर चढ़ाने घर से निकली थी। उसका पति घर पहुंचा तो घर पर कोई नहीं मिला। उसने फोन पर बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने नूरद्दीन से संपर्क साधा। नूरद्दीन ने बताया कि हफ्ते दस दिन में उनकी बेटी लौट आएगी। लेकिन जब कई दिन बाद भी उसकी बेटी वापस नहीं आई तो फिर से नूरद्दीन से संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत के आधार पर लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
जगदीश, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें