फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम तन्नु का नहीं मिला शव, अब सोशल मीडिया का सहारा

Thu, 05 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
किशोर डूबा - फोटो : sonepat
विज्ञापन
सेक्टर-12 से अपहृत 10 वर्षीय तन्नु का अभी तक शव नहीं मिल सका है। आरोप है कि उसकी सौतेली मां सुनीता के कहने पर उसके प्रेमी यूपी निवासी अतिक उर रहमान ने बच्चाी को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने  के बाद अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा है। डीएसपी राहुल देव का कहना है कि बच्ची की तलाश करने के लिए यूपी पुलिस और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि, उसके बचने की संभावना नहीं के बराबर है।
विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी रविंद्र ने 26 अप्रैल को पुलिस को अपने बेटी तन्नु के अपरहण का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते बच्ची की सौतेली मां सुनीता के बयान दर्ज किए तो उसके बयानों और आसपास की सीसीटीवी फुटेज में काफी विरोधाभास मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर सुनीता ने अपने प्रेमी अतिक उर रहमान के साथ मिलकर बच्ची को नहर में धक्का देने की बात कबूल की थी।

पुलिस ने आरोपी अतिक को काबू कर लिया था। पुलिस ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उधर, पुलिस बच्ची के शव की तलाश के लिए लगातार अभियान  चला रही है। गोताखोरों की टीम बच्ची को ढूंढने में लगी हुई है।
विज्ञापन


कल मिला था एक बच्चे का शव
डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मुरादाबाद पुलिस को मंगलवार को एक बच्चे का शव मिला है। लेकिन वह शव किसी लड़के का था। तन्नु का सुराग लगाने के लिए यूपी पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।

मुनक नहर में डूबे किशोर का नहीं लगा सुराग
खरखौदा। अपने साथियों के साथ देर शाम नहाने गया झिंझौली का 15 वर्षीय किशोर अंकित दिल्ली की प्यास बुझाने वाली मुनक नहर में डूब गया। बुधवार को दिनभर प्रशासन व पुलिस की टीम उसे तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
पुलिस  के मुताबिक अंकित मंगलवार शाम अपने साथियों के साथ गांव के पास से गुजरने  वाली मुनक नहर में नहाने के लिए चला गया। इस दौरान अंकित डूबने लगा।

उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही अंकित के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण कुछ नहीं कर सकी। बुधवार सुबह तहसीलदार शिवकुमार सैनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और नहर को खंगाला, लेकिन किशोर का कहीं सुराग नहीं लगा। तहसीलदार शिव कुमार सैनी ने बताया कि नावों के साथ कई गोताखोरों के साथ मिलकर अंकित की तलाश की जा रही है। प्रशासन की ओर से दिल्ली पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें