फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की बहन को दहेज के लिए घर से निकाला, आरोप- भाई की आधी इनाम राशि मांगी

Tue, 26 Jul 2022 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

विवाहिता का आरोप है कि 10 लाख देने के बाद भी भाई की इनामी राशि में से आधी रकम मांग रहे हैं। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने जेठ पर अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की बहन ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि 10 लाख रुपये लेने के बावजूद उसके भाई को पुरस्कार राशि में से आधी की मांग की जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मी पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बहालगढ़ थाना क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले रोहतक में हुई थी। उसके पति हरियाणा पुलिस में है। शादी के बाद उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी सास व जेठानी गाड़ी लेकर आने का दबाव बनाती हैं। अब शादी के 10 साल बाद वह सोने के आभूषण भी मांग रहे हैं। दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई की जाती है।

उसने आरोप लगाया कि जेठ उससे अभद्रता करता है। वह वीडियो कॉल कर अपशब्दों का प्रयोग करता है। उसने बताया कि उसका भाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। पदक जीतने पर उसको सरकार की पुरस्कार में राशि मिली थी। अब ससुराल पक्ष पुरस्कार राशि में से आधी की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


उनको कार लेने के लिए 10 लाख रुपये दे दिए गए, लेकिन फिर भी प्रताड़ना कम नहीं हुई। 24 जून को उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। उसका सोशल मीडिया अकाउंट व ई-मेल भी हैक कर रखी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें