फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विडंबना: महिला ने स्टेशन मास्टरों से मांगी शौचालय की चाबी, जवाब मिला- शौचालय को गंदा कर देती हैं महिलाएं

Tue, 26 Jul 2022 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी में रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री को शौचालय की चाबी न देने पर दो स्टेशन मास्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे जंक्शन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में रेवाड़ी जंक्शन के दो स्टेशन मास्टरों को महिला यात्री को शौचालय की चाबी न देना और उनसे दुर्व्यवहार करना भाड़ी पड़ गया। महिला ने दोनों स्टेशन मास्टरों के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला द्वारा कराई गई रिपोर्ट के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जाता है दिल्ली के पश्चिम विहार की रहने वाली महिला यात्री स्टेशन के वेटिंग रूम (प्रतीक्षालय कक्ष) में बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसकी तबीयत खराब हो गई और वह शौचालय के पास पहुंची तो वहां ताला बंद मिला। इतना ही नहीं पुरुष शौचालय पर भी ताला लटका हुआ था। इसके बाद महिला ने स्टेशन मास्टर विनय के पास जाकर शौचालय की चाबी मांगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्टेशन मास्टर के पास उस वक्त दूसरे स्टेशन मास्टर रामऔतार भी बैठे हुए थे। दोनों ने यह कहते हुए चाबी देने से मना कर दिया कि महिलाएं शौचालय को गंदा कर देती है। आरोप है कि जब महिला ने उल्टा सवाल दागते हुए पूछा कि सार्वजनिक शौचालय पर इस तरह ताला नहीं लगाया जा सकता तो दोनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने दोनों के खिलाफ जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने दोनों स्टेशन मास्टर के खिलाफ धारा 353, 506, 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक सतपाल सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ था इसलिए उनसे बात नहीं हो पाई। 
 

महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें