एप डाउनलोड करें

सोनीपत: दीवार पर सुसाइड नोट लिख सेवानिवृत्त फौजी ने लगाया फंदा, पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से था नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन

सार

बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उनका भाई नरेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त था। नरेश की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी अविवाहित है। वह एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था।
गांव हरसाना में दीवार लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Follow Us
विज्ञापन

Next Article

विस्तार

गांव हरसाना कलां में सेवानिवृत्त फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। घर से आभूषण गायब हो जाने के बाद से परिवार में विवाद था। उसने पत्नी से मारपीट कर दी थी, जिसकी शिकायत पर उसको पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।


 
हरसाना कलां के बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेल विभाग के सेवानिवृत्त हैं। उनका भाई नरेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त था। नरेश की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी अविवाहित है। वह एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। उसका पांच-छह दिन पहले पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसके भाई की शिकायत थाने में की गई थी। वह जमानत कराकर आया था।



यह भी पढ़ें: कार्यक्रम में बदलाव: किसान दशहरे की जगह 16 को जलाएंगे भाजपा नेताओं के पुतले, राजेवाल बोले– हिंदू त्योहारों को प्रभावित करने का इरादा नहीं


वह 12 अक्तूबर को अपनी ससुराल हनुमान नगर गया था। वहां से वह रात को वापस लौटा था। उसने रात को शराब पी और दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उन्होंने देखा तो उसके घर के दरवाजे खुले पड़े थे। वह घर में पहुंचे तो नरेश का शव रस्सी पर लटक रहा था। उसमें पत्नी, ससुर, सास व सालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बीरेंद्र सिंह की शिकायत पर आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। 


घर से आभूषण गायब होने के बाद से था विवाद
उसके घर से लाखों के आभूषण गायब थे। उसको शक था कि आभूषण उसकी पत्नी ने गायब किए हैं। इसको लेकर नरेश का अपनी पत्नी गीता देवी, ससुर ओमप्रकाश व सास-सालों से पांच-छह दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी। 
 

घर में दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। मृतक नरेश के भाई ने भी उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के कारण आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घर से आभूषण गायब होने को लेकर विवाद बताया गया है।

विज्ञापन

- इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
Show comments
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें