फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: प्रियव्रत ने रामकरण के घर में बैठकर रचा था बिट्टू के पिता की हत्या का षड्यंत्र, STF कर रही पूछताछ

Sun, 18 Sep 2022 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कृष्णचंद की हत्या के मामले में प्रियव्रत से एसटीएफ पूछताछ कर रही है। गढ़ी सिसाना निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को दिल्ली पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में काबू किया था।
विज्ञापन
प्रियव्रत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के गांव बरोणा में बदमाश बिट्टू बरोणा के पिता कृष्णचंद की हत्या का षड्यंत्र गैंगस्टर रामकरण के घर में बैठकर रचा गया था। कृष्णचंद से पहले उसके बेटे अजय उर्फ बिट्टू की कोर्ट परिसर में हत्या करनी थी। इसके लिए प्रियव्रत ने रामकरण के साथ ही कोर्ट परिसर में आकर आरोपी सिपाही महेश को हथियार उपलब्ध कराए थे।

विज्ञापन


कृष्णचंद की हत्या में प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए प्रियव्रत ने यह खुलासा एसटीएफ बहादुरगढ़ के सामने किया है। आरोपी को हत्या के मामले में पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। गढ़ी सिसाना निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को दिल्ली पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में काबू किया था। 

18 मार्च, 2021 को गांव बरोणा में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा के पिता कृष्णचंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अजय की मां ने गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर, उसके भाई नरेश सहित 18 लोगों पर हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया था। कृष्णचंद की हत्या से पहले उनके बेटे अजय उर्फ बिट्टू पर सोनीपत कोर्ट परिसर में जानलेवा हमला हुआ था। बिट्टू को रोहतक से सोनीपत न्यायालय में पेशी पर लाया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: दिल्ली क्राइम ब्रांच की हिरासत में रोहतक के युवक की मौत, गांव से उठाकर ले गई थी दिल्ली पुलिस

बिट्टू पर जानलेवा हमला करने का आरोप उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही महेश पर है। कृष्णचंद की हत्या व बिट्टू पर जानलेवा हमला करने के मामले में गढ़ी सिसाना के प्रियव्रत का नाम आया था। प्रियव्रत गैंगस्टर रामकरण का साथी है। रामकरण की गिरफ्तारी के बाद से प्रियव्रत पुलिस पकड़ से बाहर था। इसके बाद इस वर्ष पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में प्रियव्रत का नाम आया तो उसे दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था।

आरोपी को एसटीएफ बहादुरगढ़ की टीम प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर रही है। आरोपी ने अब तक की पूछताछ में बताया है कि बिट्टू बरोणा व उसके पिता कृष्णचंद की हत्या का षड्यंत्र गैंगस्टर रामकरण के घर में रचा गया था। पहले बिट्टू बरोणा पर हमला कराया था। उस पर हमला करने के लिए सिपाही महेश को हथियार उपलब्ध कराने वह अपने साथी रामकरण के साथ सोनीपत कोर्ट परिसर के बाहर आया था। उसके बाद गांव बरोणा में कृष्णचंद की हत्या कराई गई थी। 

बिट्टू पर जानलेवा हमला करने के मामले में भी होगी पूछताछ 
प्रियव्रत से कृष्णचंद की हत्या के साथ ही उसके बेटे बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला करने के मामले में भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि बिट्टू पर हमला रामकरण गैंगस्टर के साथ रंजिश में किया गया था, जिसमें रामकरण का साथी प्रियव्रत भी शामिल था। 
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गिरफ्तार प्रियव्रत को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जा रही है। वह बिट्टू बरोणा के पिता की हत्या के मामले में आरोपी होने के साथ ही बिट्टू पर जानलेवा हमला करने के मामले में भी संलिप्त रहा है। उससे लगातार पूछताछ कर सुबूत जुटाए जा रहे हैं। -सुमित कुमार, एसपी, गुरुग्राम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें