आदर्श नगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को अज्ञात पदार्थ सुंघाने और नकदी व गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवार के अन्य सदस्य उस समय दामाद की तेरहवीं में रोहतक गए हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर की गली नंबर-3 में रहने वाला रणधीर सिंह कोर्ट कॉम्पलेक्स में कैंटीन ठेके पर चलाते हैं। हाल में रोहतक में उनकी बेटी रिंकी के पति संजीत का निधन हो गया। वीरवार को संजीत की 13वीं थी। परिवार रोहतक गया हुआ था। घर पर रिंकी की दादी सुनहरी देवी अकेली थीं।
रणधीर सिंह शाम के समय जब परिवार के साथ वापस लौटे तो मां सुनहरी देवी बेसुध हालत में मिली। जब घर का सामान खंगाला तो नकदी और गहने गायब मिले। पता कि अज्ञात चोरों ने पहले कुछ सुंघा कर बुजुर्ग सुनहरी देवी को बेसुध कर दिया। उसे उपचार के लिए ले अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।