फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नक्सल भर्ती-फंड संग्रह मामले के प्रमुख आरोपी को एनआईए ने किया गिरफ्तार, सोनीपत का निवासी

सार

आरोपी अजय सिंघल सोनीपत जिले का निवासी है। वो पंजाब के एसएएस नगर में रह रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के लिए भर्ती और फंड संग्रह में सक्रिय रूप से शामिल एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अजय सिंघल उर्फ अमन हरियाणा के सोनीपत जिले का निवासी है और पंजाब के एसएएस नगर में रहता था।

विज्ञापन


एनआईए की जांच के अनुसार, सिंघल हरियाणा में भाकपा (माओवादी) की राज्य आयोजन समिति का प्रभारी था। वह उत्तरी क्षेत्रीय ब्यूरो के राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों को पुनर्जीवित करने में सक्रिय रूप से शामिल था।

आरोपी ने भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य प्रमोद मिश्रा उर्फ वनबिहारी और बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के कमांडर/सचिव संदीप यादव से धन इकट्ठा करने के लिए झारखंड और बिहार का कई बार दौरा किया था। एनआईए ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में नौ स्थानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन


यह कार्रवाई भाकपा (माओवादी) के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों/ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं के भारत विरोधी नापाक एजेंडे के तहत अपने प्रभाव को फिर से बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों से संबंधित एक मामले में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें