फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों संग मिलकर चचेरे भाई की हत्या, ताऊ को किया मरणासन्न

Sat, 05 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राई
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव सबोली में मात्र जमीन को लेकर अपनों ने ही जहां एक की हत्या कर दी वहीं दूसरा अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा है। कुंडली थाने में पुलिस ने मरने वाले के भाई के बयान पर चार नामजद लोगों के साथ सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव नाथूपुर सबोली मार्ग पर राजेश अपने पिता हवा सिंह के साथ कार से घर जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन में सवार होकर आए 6 से 7 लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। गाड़ी रुकवाने के बाद युवकों ने दोनों बाप-बेटों पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें राजेश की मौके पर ही मौत हो गई और हवा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नरेला के राजा हरिश्चन्द्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। जहां वह मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह खूनी खेल मात्र  जमीन को लेकर किया गया है इन परिवारों का जमीन को लेकर अदालत में मामला विचाराधीन है
विज्ञापन


4 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
कुंडली थाना में पुलिस ने सबोली मर्डर मामले में मृतक के भाई सुखबीर के बयान पर योगेश रवि जवाहर व गीता के साथ तीन अन्य समेत सात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश को लेकर तीन टीमों का गठन भी कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें