फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गोहाना में घर में घुसकर युवक को चाकू मारा, अस्पताल में मौत, चाचा पर भी किया हमला

Sun, 22 Jan 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना की साहसी कॉलोनी के वार्ड नंबर 16 में रात को 4-5 हमलावरों ने वीरेंद्र के घर के बाहर आकर आवाज लगानी शुरू कर दी। जब वीरेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो घर में आग लगाने की धमकी दी गई। जिसके बाद वीरेंद्र ने अपने चाचा रामनिवास को फोन कर दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना की साहसी कॉलोनी में अज्ञात हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसके चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायल को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर में उपचार दिया जा रहा है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गोहाना की साहसी कॉलोनी के वार्ड नंबर 16 में रात को 4-5 हमलावरों ने वीरेंद्र के घर के बाहर आकर आवाज लगानी शुरू कर दी। जब वीरेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो घर में आग लगाने की धमकी दी गई। जिसके बाद वीरेंद्र ने अपने चाचा रामनिवास को फोन कर दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान हमलावरों ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिए। मौके पर पहुचे वीरेंद्र के चाचा रामनिवास को भी चाकू मारे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायलों की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने दोनों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर वीरेंद्र (28) की मौत हो गई। रामनिवास को उपचार दिया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें