फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Murder: मोबाइल दुकानदार के कारिंदे की बेरहमी से हत्या, हाथ काटा, कमर की खाल उतारी

Sun, 23 Apr 2023 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव ककरोई निवासी सुनील कुमार सोनीपत के छोटू राम चौक के पास स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वह शनिवार को घर से बाहर गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
सोनीपत में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव ककरोई के खेत में मोबाइल दुकानदार कारिंदे की बेरहमी से पिटाई कर और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। युवक का हाथ बाजू के पास से कटा मिला है और कमर की खाल उतरी हुई है। वह रात को घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


सुबह परिजन व ग्रामीण तलाश कर रहे थे तो दस बजे युवक का शव खेत में मिला। मामले की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सुबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

गांव ककरोई निवासी सुनील कुमार सोनीपत के छोटू राम चौक के पास स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वह शनिवार को घर से बाहर गया था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। जिस पर रविवार सुबह फिर से उनकी तलाश शुरू हुई। इसी बीच पता लगा कि गांव के बाहर खेत में सुनील का शव पड़ा है। जिस पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुनील की गर्दन के पास धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उसका दाहिना हाथ बाजू के पास से कटा है। साथ ही बेरहमी से पिटाई के चलते कमर की खाल उतरी हुई है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सुबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच व परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें