फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar:बिजली कनेक्शन के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेता एएमएल गिरफ्तार, पंचकूला की टीम ने की कार्रवाई

Sat, 22 Apr 2023 09:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

आरोपी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां मीना देवी के नाम से बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। उसने इस बारे में जोडियो सब डिवीजन के तहत गांव हरनौल में कार्यरत असिस्टेंट लाइनमैन ऋषिपाल से बात की। जिसने उससे कनेक्शन लगवाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला की टीम ने यूएचबीवीएन के असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) अकबरपुर निवासी ऋषिपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह गोलनपुर निवासी सचिन कुमार से बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नया बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
गोलनपुर निवासी सचिन ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां मीना देवी के नाम से बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। उसने इस बारे में जोडियो सब डिवीजन के तहत गांव हरनौल में कार्यरत असिस्टेंट लाइनमैन ऋषिपाल से बात की। जिसने उससे कनेक्शन लगवाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने दस हजार रुपये देने तय कर दिया।

सचिन ने इस बारे में उसने पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दी। इसके बाद ही टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत सचिन ने उसे पैसा देने के लिए गांव हरनौल में एक जूस की दुकान में बुलाया। दुकान के अंदर आरोपी को जैसे ही उसने पैसा दिया। तभी इशारा पाकर ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को दस हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें