फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: महिला पर हमला कर लूटे चार हजार रुपये, गांव मोहाना में देर रात दिया वारदात को अंजाम

Sat, 01 Oct 2022 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव मोहाना की रहने वाली कांता ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी हैं। वह रात को अपने घर के अंदर सो रही थी। देर रात वह लघुशंका को उठकर बाहर गई और फिर चारपाई पर आकर लेट गई। इसी दौरान दो-तीन युवक उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन
मोहाना में लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव मोहाना में घर के अंदर घुसकर दो-तीन बदमाश महिला पर हमला कर चार हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने महिला के बयान लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


गांव मोहाना की रहने वाली कांता ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी हैं। वह रात को अपने घर के अंदर सो रही थी। देर रात वह लघुशंका को उठकर बाहर गई और फिर चारपाई पर आकर लेट गई। इसी दौरान दो-तीन युवक उसके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही उसके मुंह व आंखों पर कपड़ा लपेट दिया। वह उससे पैसों के बारे में पूछने लगे। उन्होंने कोई तेजधार हथियार निकालकर उसके पेट पर लगा दिया। 

उसके बाद उसने युवकों को बता दिया कि घर के अंदर मंदिर वाली अलमारी में पैसे रखे है। वह फोटो के नीचे से चार हजार रुपये निकालकर भाग गए। महिला को परिजनों ने उपचार दिलवाया और मामले से मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें