फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में दो भाइयों को आजीवन कारावास

Tue, 24 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले थाना सदर गोहाना के तहत आने वाले गांव गिवाना में डंडों और ईंटों से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी भाइयों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप कुमार की अदालत ने सजा सुनाते हुए मामले में अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। दोनों दोषी ममेरे और फुफेरे भाई हैं। दोनों पर जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन

25 नवंबर, 2012 को गांव गिवाना निवासी राजबीर ने थाना सदर में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि उसके भाई कर्मवीर की बेटी अनू का पड़ोसी कृष्ण के परिवार की एक लड़की के साथ तीन दिन पहले पेड़ की टहनी काटने पर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद दोनों परिवार आमने-सामने हो गए थे, हालांकि ग्रामीणों ने बीचबचाव कर समझौता करा दिया था। 24 नवंबर, 2012 की रात को पड़ोसी कृष्ण इसी बात को लेकर कर्मवीर के परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा था। जब कर्मवीर घर आया तो वह कृष्ण के घर आपत्ति जताने गया। इसी दौरान कृष्ण और कर्मबीर के बीच कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि कृष्ण, उसके मामा के लड़के सोनू निवासी मौखरा, रोहतक, परिवार के ही काला, आशा और अन्य ने कर्मवीर पर हमला कर दिया था। कर्मबीर और उसके परिजनों पर डंडों तथा ईंटों से हमला कर दिया गया था। हमले में कर्मवीर घायल हो गया था, जिसने बाद में रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। राजबीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कृष्ण, सोनू, काला, आशा को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप कुमार की अदालत ने कृष्ण व सोनू को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोनों को दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें