फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: एसई की गाड़ी पर झोटा बांध जताया रोष, सड़कों का निर्माण न होने के कारण PWD कार्यालय में अनोखा प्रदर्शन

Tue, 08 Aug 2023 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि जिलेभर में सड़कों की हालत खराब हो रही है। सड़कों पर कई फुट गड्ढे बनने के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में टूटकर बिखर चुकी सड़कों का निर्माण न होने से खफा लोगों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के एसई कार्यालय के बाहर झोटा लेकर पहुंचे और अधीक्षण अभियंता की गाड़ी पर बांध दिया। 

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि जिलेभर में सड़कों की हालत खराब हो रही है। सड़कों पर कई फुट गड्ढे बनने के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण न होने से लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष है।

उन्होंने कहा कि जिले में लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित है। अधिकारी जनता की सुनवाई नहीं कर रहे, जिसके कारण लोगों का सरकार व प्रशासन से विश्वास उठ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू नहीं कराया तो पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। भविष्य में मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का सोनीपत में पहुंचने पर काले झंडे दिखाकर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान डॉ. सतबीर निर्माण, भलेराम जांगड़ा, बिन्नी भारद्वाज, प्रवेश खत्री, कर्मबीर, प्रवीन, संदीप, सुरजीत, पवन शर्मा, राहुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें