फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 फीडर संभाल रहे जेई की हार्टफेल से मौत, एक्सईएन के खिलाफ केस

Mon, 07 Sep 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
36 फीडरों का कामकाज देख रहे बिजली निगम के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) की शनिवार रात हार्ट फेल होने से मौत हो गई। रविवार को गुस्साए परिजनों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने निगम के एक्सईएन और अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक्सईएन सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देर शाम तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

शनिवार रात गांव हलालपुर निवासी राजपाल की हार्ट फेल होने से मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए आरोप लगाया कि काम के दबाव के कारण ही राजपाल का हार्ट फेल हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में देर रात शव को सामान्य अस्पताल के  शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन


रविवार सुबह अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने पुलिस के समक्ष एक्सईएन एसके आहुजा पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि राजपाल को उसके अधिकारी तंग कर रहे थे। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसे हृदयाघात हुआ है। राजपाल मुरथल सब डिवीजन में तैनात था।

परिजनों का आरोप था कि राजपाल को एक साथ कई फीडर का काम सौंप रखा था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इतना ही नहीं एक्सईएन आहुजा, राजपाल को तबादले के नाम पर पैसे की भी मांग कर रहा था। इसी मानसिक प्रताड़ना में उसे हृदयाघात हुआ है।

पुलिस ने एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने मामला दर्ज करने के बाद ही शव उठाने की बात कही। मामला बढ़ता देख पुलिस ने राजपाल के भाई दिलबाग के बयान पर आरोपी एक्सईएन व अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया।

दबाव ने ली भाई की जान : दिलबाग
राजपाल के भाई दिलबाग ने बताया कि 28 सितंबर से राजपाल को लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी दौरान तीन जेई का तबादला किया गया था। आरोप है कि एक्सईएन ने पैसे लेकर तीन जेई का तबादला गन्नौर, फरमाणा और भठगांव कर दिया था। इसके बाद से राजपाल पर अकेले ही 36 फीडरों का दबाव था। सभी फीडरों पर ग्रामीण क्षेत्र है, इसी कारण फसलों को लेकर किसान भी फोन कर दबाव बनाते थे। इसी दबाव ने उसके भाई की जान ले ली।

ये लगाए आरोप
परिजनों का आरोप है कि जेई को जाति विशेष के कारण भी परेशान किया जा रहा था। दिलबाग ने बताया कि कई बार उसका भाई इस बारे में उसे बता चुका था। दिलबाग के अनुसार, राजपाल ने ट्रांसफर करने का अनुरोध भी किया था, लेकिन एक्सईएन ने पैसों की मांग रखी। कुछ दिनों से तो लगातार काम और अधिकारियों के दबाव के चलते राजपाल को रात की नींद भी नसीब नहीं हो रही थी।

मौत की वजह हार्ट फेल होना है। इस बारे में डॉक्टरों की भी यही राय है। मृतक के भाई दिलबाग की शिकायत के आधार पर एक्सईएन एसके आहुजा व अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरेश, प्रभारी, सैदपुर चौकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें