फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: देर रात ढाबे पर पहुंचे युवकों ने मांगा खाना, 10 मिनट इंतजार करने की बात पर कारिंदे को मारी गोली

Mon, 31 Oct 2022 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गढ़ी सिसाना की सीमा में स्थित बाज होटल नामक ढाबे पर देर रात मुमताज अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौजूद था। रात करीब दो बजे एक कार ढाबे पर आकर रूकी। जिसमें से दो युवक उतरे और खाने की मांग की। मोहम्मद मुमताज ने 10 मिनट का वक्त मांगा और बैठने को कहा।
विज्ञापन
खरखौदा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में रोहतक मार्ग पर गांव सिसाना स्थित एक ढाबे पर रविवार रात करीब दो बजे पहुंचे कार सवार युवकों ने ढाबा कारिंदे को गोली मार दी। कारिंदे का कसूर इतना था कि उसने युवकों को खाने के लिए 10 मिनट इंतजार करने को कहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के गांव चकसेन निवासी मोहम्मद मुमताज का बीते कुछ माह से सिसाना से रोहतक की और जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता है। गढ़ी सिसाना की सीमा में स्थित बाज होटल नामक ढाबे पर देर रात मुमताज अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौजूद था। रात करीब दो बजे एक कार ढाबे पर आकर रूकी। जिसमें से दो युवक उतरे और खाने की मांग की। मोहम्मद मुमताज ने 10 मिनट का वक्त मांगा और बैठने को कहा।

मोहम्मद का कहना है कि यह सुनते ही युवक गालियां देने लगे। इससे पहले कि वह कुछ कह पाता एक युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया जबकि दूसरे ने कार से पिस्तौल निकाली और उसके ऊपर गोली चला दी। जो उसके बाएं पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ढाबा मालिक व अन्य कर्मचारी भी बाहर निकल आए। इस पर हमलावर अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। घायल को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं खरखौदा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें