फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भंडारे में गई नौ साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मूलरूप से उत्तर प्रदेश का परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहता है। पड़ोस में रहने वाले लड़के व उसके साथी पर बच्ची को ड्रेन की तरफ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घर लौटकर बच्ची ने खुद के साथ हुई घटना से मां को अवगत करवाया। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के व उसके साथी ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बच्चे घर से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गई थी। वहां दोनों लड़के बच्ची को एक ड्रेन की तरफ ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के का एक परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहता है। परिवार की महिला ने बताया कि रविवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गई थी। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटी।

उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। काफी देर बाद बेटी घर पहुंची और उसने बताया कि पड़ोस का ही एक लड़का अपने साथी के साथ उसे बहकाकर ड्रेन के पास ले गया था।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बेटी ने बताया कि दोनों ने वहां उसके साथ गलत काम किया। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अंकित, थाना प्रभारी, खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें