फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ झपटमार: शिक्षिका व गृहिणी के गले से सोने की चेन झपटी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Thu, 06 Apr 2023 08:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लूटपाट, छीना झपटी, हत्या, रंगदारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोनीपत में महिलाओं से झपटमारी की वारदात का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में झपटमारों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहे। झपटमार लगातार वारदातों को अंजाम देकर निकल भागते है। अब झपटमारों ने शहर के सेक्टर-15 में शिक्षिका व महलाना चौक के पास गृहिणी के गले से सोने की चेन झपट ली है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षका अपनी बेटी को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही थी तो गृहिणी घूमने के लिए निकली थी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-15 में बेटी को ट्यूशन से लेकर घर आ रही थी शिक्षिका
सेक्टर-15 निवासी रेखा शर्मा ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह राजकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी बेटी प्रियल बुधवार शाम को सेक्टर-15 में ही ट्यूशन पढ़ने गई थी। वह अपनी बेटी को लेकर घर लौट रही थी। जब वह सेक्टर-15 की गली में थी तो अचानक बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। शिक्षिका का आरोप है कि वह अचानक वारदात को अंजाम देकर भागने लगे तो उन्होंने देखा कि युवकों की बाइक का रंग काला था और देखने में पल्सर बाइक लग रही थी। शिक्षिका ने मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम झपटमारों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

महलाना रोड पर घूमने निकली गृहिणी के गले से चेन झपट ले गए बाइक सवार
वहीं महलाना रोड स्थित अशोक विहार गली नंबर चार निवासी अंग्रेजो ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह गृहिणी हैं। बुधवार देर शाम को वह महलाना रोड पर घूमने निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन लॉकेट समेत झपट ली। वारदात को अंजाम देकर झपटमार भाग निकले। महिला का कहना है कि अंधेरा होने के चलते वह उनकी बाइक का नंबर व मार्का नहीं देख सकी। उन्होंने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें