फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप करते हुए बनाई वीडियो, मामला दर्ज

Mon, 07 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लगभग तीन हफ्ते पुराने इस मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पीड़ित कंप्यूटर सीखने जाती थी, इसी दौरान उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ रेप के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

कुंडली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि वह कंप्यूटर सीखने कुंडली जाती थी। 18 नवंबर को जब वह कुंडली गई थी तो गांव अटेरना निवासी पवन, अंकुश और सुंदर तथा गांव मनौली निवासी सोनू ने उसे बहला-फुसला लिया और अपने साथ टीडीआई ले गए। आरोप लगाया कि यहां पर चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। पीड़िता के अनुसार इस वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी गई थी, लेकिन अब आरोपियों ने वीडियो को व्हाट्सएप पर डाल दिया तो परिजनों को इसका पता चला गया। जब परिजनों ने इस बारे में छात्रा से पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद ही महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। इस आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें