फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ढाबा संचालक, भाई पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में की पिटाई, हमलावरों ने चेन और अंगूठी लूटी

Fri, 10 Feb 2023 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव कुंडली निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह कुंडली की हर्षवर्धन कॉलोनी में मित्रा दा ढाबा चलाते हैं। वह रात साढ़े नौ बजे अपने भाई सतेंद्र, ताऊ के बेटे मुकेश व साथी हरीश के साथ ढाबे के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पांच युवक ढाबे के साथ लगती गली से उनके पास पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली स्थित हर्षवर्धन कॉलोनी में ढाबे के बाहर खड़े संचालक, उसके दो भाइयों व एक अन्य पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट के साथ ही वह ढाबा संचालक से सोने की चेन व अंगूठी भी लूट ले गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने ढाबा संचालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव कुंडली निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह कुंडली की हर्षवर्धन कॉलोनी में मित्रा दा ढाबा चलाते हैं। वह रात साढ़े नौ बजे अपने भाई सतेंद्र, ताऊ के बेटे मुकेश व साथी हरीश के साथ ढाबे के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पांच युवक ढाबे के साथ लगती गली से उनके पास पहुंचे। उनमें तीन युवकों के हाथ में लाठी-डंडे थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर लिया। हमलावरों ने आशीष, परमजीत व परमजीत का भाई पहलवान तथा दो अन्य थे। उन्होंने उनकी लाठी डंडों से पिटाई करने के साथ ही उसके गले से सोने की चेन व उंगली से अंगूठी छीन ली। मारपीट व लूटपाट कर आरोपी भाग गए। इसी बीच ढाबे पर पहुंचे उनके साथी दीपक ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। उपचार कराने के बाद नरेंद्र ने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।

ढाबा संचालक समेत चार पर हमला करने व सोने की चेन व अंगूठी लूटकर ले जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें