फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: वन कर्मी पर दो बार फायरिंग, गांव जठेड़ी में कार सवार हमलावर ने की फायरिंग

Tue, 02 May 2023 10:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव जठेड़ी निवासी सुरेंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया वह दिल्ली वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत हैं। उनके गांव का जितेंद्र उर्फ मोनू उससे रंजिश रखे हुए है। जितेंद्र ने 30 अप्रैल की रात को उनके बेटे अंकित को कॉल कर धमकी दी कि गोली चलेगी।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जठेड़ी में वन विभाग कर्मी पर कार सवार ने दो बार फायरिंग कर दी। उन्होंने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। आरोपी ने पहले उनके बेटे को फोन कर धमकी दी थी। पुलिस ने वनकर्मी के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वन कर्मी का आरोप हमलावर आरोपी ने पहले बेटे को दी थी धमकी
गांव जठेड़ी निवासी सुरेंद्र ने राई थाना पुलिस को बताया वह दिल्ली वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत हैं। उनके गांव का जितेंद्र उर्फ मोनू उससे रंजिश रखे हुए है। जितेंद्र ने 30 अप्रैल की रात को उनके बेटे अंकित को कॉल कर धमकी दी कि गोली चलेगी, रोक सकता हो तो रोक लेना। इसके बाद भी उसने कई बार कॉल की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

राई थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
सुरेंद्र ने बताया कि वह सुबह गांव जठेड़ी के अड्डे पर दूध लेने आया था। इसी दौरान कार सवार जितेंद्र बीसवां मील की तरफ से आया और उन पर फायर कर दिया। इसके बाद वह कार लेकर भाग गया। फिर से कार लेकर दोबारा लौटा और उसे जान से मारने की नीयत से दोबारा से उस पर गोली चला दी। वह डरकर जमीन पर लेट गए। कार सवार ने उन्हें धमकी दी कि आज तो बच गया, लेकिन जान से मार कर ही दम लूंगा। सुरेंद्र के बयान पर पुलिस ने जितेंद्र उर्फ मोनू के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें