फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में चली गोली: गांव के बाहर आढ़ती पर फायरिंग, सीने और कमर में लगी, पीजीआई रोहतक में भर्ती

Sun, 01 Aug 2021 12:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • पुरानी रंजिश में थाना कलां के आढ़ती को गोली मारी, हालत गंभीर
  • सुबह बाइक पर सवार गांव से खरखौदा मंडी जा रहा था आढ़ती
  • सुबह सैर को निकले ग्रामीणों के शोर मचाने पर फरार हुआ हमलावर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव थाना कलां से बाइक पर सवार होकर खरखौदा मंडी जा रहे आढ़ती पर गांव के बाहर एक युवक ने गोली चला दी। आढ़ती के सीने और कमर में दो गोली लगी हैं। वह बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागा। इसी बीच सुबह सैर को निकले लोगों के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गया। आढ़ती को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह गांव थाना कलां निवासी सुनील अपनी आढ़त की दुकान पर खरखौदा मंडी जाने के लिए निकला था। इसी दौरान हमलावर ने उस पर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने के बाद सुनील बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागा।

हमलावर भी गोली चलाते हुए उसके पीछे भागा। ज्वार के खेत के पास कमर में गोली लगने से सुनील गिर गया। इसी बीच सुबह सैर को निकले लोगों ने वारदात को देखा तो शोर मचा दिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी व घायल आढ़ती सुनील को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां से घायल सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सुनील के परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते सुनील पर हमला किया गया है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी सुनील के घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और सुनील व उसके परिवार पर हमला किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें