फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फेम फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मियों में हड़कंप, अग्निशमन विभाग की दस गाड़ी मौके पर

Tue, 13 Jun 2023 02:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेम फैक्टरी में वाहनों के पाट्र्स बनाए जाते हैं। दोपहर को फैक्टरी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिस पर फैक्टरी अधिकारियों ने तुरंत सभी कर्मियों को बाहर निकाला। अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्लास्टिक पाट्र्स होने के चलते आग बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
फेम फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में भीषण आग से हडक़ंप मच गया। मंगलवार दोपहर करीब सवार एक बजे अचानक आग लगी देख सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सोनीपत के साथ रोहतक व पानीपत क्षेत्र से अग्निशमन विभाग की गाडिय़ों को बुलाया गया है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


वाहनों के पार्ट्स बनाती है फेम फैक्टरी
राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेम फैक्टरी में वाहनों के पाट्र्स बनाए जाते हैं। दोपहर को फैक्टरी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिस पर फैक्टरी अधिकारियों ने तुरंत सभी कर्मियों को बाहर निकाला। अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन प्लास्टिक पाट्र्स होने के चलते आग बढ़ती चली गई। जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया। सोनीपत से करीब आठ गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया।

जिस पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इसके साथ ही रोहतक व पानीपत से भी गाड़ी बुलाई गई है। आग भीषण होने के चलते काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग ऊपर की मंजिल से शुरू हुई बताई गई। उसके बाद तेजी से फैलती चली गई।
विज्ञापन


रोती दिखाई दी महिला कर्मी
राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेम फैक्टरी में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है। आग के बार सभी कर्मियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग को देखकर कई महिला कर्मी रोती दिखाई दी। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें