फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सेना के जवान ने लोन चुकाने के लिए महिला डॉक्टर का किया अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप

Wed, 11 Jan 2023 05:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी  ने 9 जनवरी की रात को अपहरण किया। 10 जनवरी को सुबह खरखोदा थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। महिला ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र से महिला डॉक्टर के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात आरोपी ने लोन चुकाने के लिए महिला डॉक्टर का अपहरण किया था। अपहरणकर्ता अमित गांव थाना कलां का रहने वाला है, जो पहले जम्मू में तैनात था और वर्तमान में झांसी के लिए तबादला हुआ था। 

विज्ञापन


सोनीपत मुरथल थाना पुलिस ने अमित को अवैध पिस्तौल के साथ धर दबोचा है। सोनीपत मुरथल थाना पुलिस अपहरणकर्ता अमित से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने महिला डॉक्टर का कार में अपहरण किया। दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप है।

आरोपी  ने 9 जनवरी की रात को अपहरण किया। 10 जनवरी को सुबह खरखोदा थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। महिला ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें