फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, हुआ गर्भपात

Sat, 28 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव बड़वासनी की युवती को उसकी ससुराल वालों द्वारा दहेज उत्पीड़न के चलते पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिटाई से युवती का गर्भपात हो गया, जिसके चलते उसे खानपुर मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। वहीं, पानीपत स्थित इसराना थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। गर्भपात कैसे हुआ, इसके लिए डॉक्टर की राय ली जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बड़वासनी गांव निवासी लवीना ने बयान दिया है कि उसकी शादी अप्रैल 2014 में पानीपत जिला के मांडी गांव में हुई। शादी में उन्होंने सेंट्रो गाड़ी और दूसरा सामान दिया। इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अब वे स्विफ्ट डिजायर और प्लॉट की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 25 नवंबर की रात को विवाहिता के साथ मारपीट की गई। मारपीट के चलते लवीना का गर्भपात हो गया। उसे गंभीर हालत में महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने उसके पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पूरे मामले के संबंध में इसराना थाना प्रभारी विजय मलिक का कहना है कि लवीना की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गर्भपात होने के संबंध में एक्सपर्ट से राय  ली जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें