फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में साइबर ठगों का मायाजाल: सोनीपत में विश्वविद्यालय कर्मी समेत तीन को निशाना बनाया, 18 लाख ठगे

Wed, 10 May 2023 10:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा में साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में सोनीपत में तीन लोगों को निशाना बनाया। ठगों ने विश्वविद्यालय कर्मी को होटल की समीक्षा करने का झांसा देकर 16 लाख रुपये ठग लिये। वहीं, युवक से क्रेडिट कार्ड केवाईसी करने के नाम पर 98 हजार रुपये ठग लिये।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में साइबर ठगी का मायाजाल फैलता जा रहा है। साइबर ठग लोगों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं। सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर विवि के प्रशासनिक विभाग में कार्यरत युवती समेत तीन लोगों को झांसे में लेकर 18 लाख की ठगी कर ली गई। युवती को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने 16 लाख रुपये ऐंठ लिये। वहीं केवाईसी करने के नाम पर 98 हजार व आधार कार्ड का प्रयोग कर साइबर ठगों ने गोहाना की महिला के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिये। साइबर थाना व गोहाना सिटी थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवती पर दबाव बना खाते में डलवाए 16 लाख रुपये
मूलरूप से केरल फिलहाल राई थाना क्षेत्र के सेक्टर-35 स्थित युवती ने बताया कि वह राई क्षेत्र के विश्वविद्यालय में प्रशासनिक विभाग में कार्यरत हैं। वह मोबाइल पर ऑनलाइन जॉब तलाश रही थी। इसी बीच उन्हें टेलीग्राम से कुछ होटल की समीक्षा करने के बदले प्रति होटल 50 रुपये देने का मैसेज मिला। जिस पर उन्होंने होटल की ऑनलाइन समीक्षा शुरू कर दी।

खाते में 400 रुपये का भुगतान भी हुआ
युवती का कहना है कि इसकी एवज में उनके खाते में 400 रुपये का भुगतान भी हुआ। इसके बाद उसे साइबर ठगों ने झांसे में ले लिया। उन्होंने समीक्षा के लिए होटल को पसंद करने के लिए 30 फीसदी कमीशन देने के बहाने और एक साथ भुगतान करने के नाम पर झांसे में लिया। उसके बाद उन्होंने उन्हें धमकी दी कि उनकी निर्वस्त्र फोटो बनाकर वह वायरल कर देंगे। उसके बाद उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 16 लाख 6 हजार 435 रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


18 बैंक खातों में राशि डलवाई गई
युवती ने बताया कि उनसे 5 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 18 बैंक खातों में राशि डलवाई गई। उन पर अब भी पैसे डालने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही निर्वस्त्र फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। जिस पर तंग आकर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब बैंक खातों व मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

क्रेडिट कार्ड में केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 98 हजार रुपये

क्रेडिट कार्ड में केवाईसी अपडेट करने के नाम पर सेक्टर-12 निवासी व्यक्ति को झांसे में ले खाते से 98 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पंकज ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर 8 मई को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से संबंधित केवाईसी अपडेट कर लें। इसके लिए उनके मोबाइल पर एसबीआई की तरफ से वेब पेज का लिंक भी भेजा गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
उन्होंने उस पर क्लिक किया तो उनके खाते से दो बार में 48960-48960 रुपये कुल 97 हजार 920 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि अब दूसरे नंबर से फिर से लिंक भेजकर उसे अपलोड करने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही व्हाट्सअप पर कॉल कर लिंक को डाउनलोड करने की धमकी दी जा रही है। डाउनलोड नहीं करने पर उन्हें उनके परिवार के निर्वस्त्र फोटो वायरल की धमकी दी जा रही है। जिस पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आधार कार्ड का प्रयोग कर महिला के खाते से निकाले एक लाख रुपये

गोहाना के उत्तम नगर की रहने वाली महिला के बैंक खाते से साइबर ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिये। मूलरूप से गोहाना की हुकम चंद मंडी फिलहाल उत्तम नगर निवासी वीना मित्तल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता गोहाना में इलाहाबाद बैंक की शाखा में है। वह 5 अप्रैल को बैंक खाते में रुपये जमा करवाने के लिए गई थीं।

राशि 17 से 22 फरवरी के बीच निकाली गई
वहां उन्होंने पासबुक में एंट्री करवाई तो पता चला कि उनके खाते से एक लाख रुपये निकाले गए हैं। यह राशि 17 से 22 फरवरी के बीच निकाली गई। जब उन्होंने बैंक मैनेजर से बात की तो पता लगा कि राशि उनके आधार कार्ड का प्रयोग कर निकाली गई है। वीना का कहना है कि उन्होंने यह राशि नहीं निकाली है। साथ ही उन्होंने रुपये निकलवाने के लिए कभी भी आधार कार्ड का प्रयोग नहीं किया। ना ही किसी को कोई ओटीपी दिया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें